अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: अलफ़ुरात न्यूज के अनुसार, इराक़ की उच्च इस्लामी संस्था के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम ने देश की पार्लियामेंट के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की है।
देश के आतंकवादियों से आज़ाद कराए गये क्षेत्रों के बारे में बात कर रहे दोनों नेताओं ने इस दौरान ताकीद की कि बेघरों को जल्द से जल्द अपने पैत्रिक घरों में बसाए जाने के प्रयास तेज किए जाएंगे।
सैयद अम्मार हकीम ने बल देते हुए कहा है कि इराक में सांप्रदायिकता फैलाकर देश को विभाजित करने की इजाज़त नहीं देंगे।
इराकी पार्लियामेंट के अध्यक्ष ने अम्मार हकीम के साथ इराक के राजनीतिक और आंतरिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण मुलाक़ात की।
याद रहे कि कुछ अराजक तत्व इराक को संप्रदाय के आधार पर विभाजित करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
27 दिसंबर 2016 - 17:26
समाचार कोड: 801155
इराक़ की उच्च इस्लामी संस्था के प्रमुख सैयद अम्मार हकीम ने देश की पार्लियामेंट के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की है